मप्र में पहली बार खेलों इंडिया गेम्स का आयोजन हो रहा है।

खरगोन / खेलो इंडिया की उल्टी गिनती शुरू 5वे खेलों इंडिया की मेजबानी में प्रदेश के 8 जिलों में विभिन्न 27 खेल प्रतियोगिताएं होगी।

इस खेल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 जनवरी को भोपाल के शौर्य स्मारक से मशाल, शुभंकर और खेल के थीम सांग को लांच किया था। इस कड़ी में मशाल रविवार रात को खरगोन पहुचेंगी।

भोपाल से प्रारंभ हुई यह मशाल अगले जिले के लिए प्रस्थान कर भोपाल में समाप्त होगी। जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवि दुबे ने बताया कि टार्च रिले की आगवानी जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा किया जाएगा।

    शहर के इन स्थानों से निकलेगी खेलो की ज्योत      

खेल अधिकारी श्रीमती दुबे के अनुसार आज जिला मुख्यालय खरगोन में सुबह 09ः30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर टार्च रिले रैली प्रवेश करेगी। इसके पश्चात उत्कृष्ट मैदान से जाते हुए गुरुद्वारा मार्ग रामेश्वर टॉकिज, गोल बिल्डिंग, पोस्टऑफिस चौराहा से नगर पालिका से होते हुए बस स्टैण्ड (फव्वारा चौक) सोनी प्रतिमा विजय पुस्तकालय से होते हुए बिस्टान रोड पीजी कॉलेज में समापन किया जावेगा। इस दौरान जिले के खेलप्रेमी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, एन.सी.सी., एन.एस.एस. छात्र-छात्राओं को टार्च रिले रैली में शामिल होंगे।

    इन जिलों में होगी खेल प्रतियोगिताएं  

30 जनवरी से 11 फरवरी तक 27 खेलों की खेल प्रतियोगिताएं होगी। ये खेल प्रतियोगिताएं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर बालाघाट, मण्डला एवं खरगोन में होगी। खरगोन के महेश्वर में 4 से 8 फरवरी तक केनो सलालम की प्रतियोगिताएं होगी।

शेयर करें

शेयर-करे :

Leave a Comment