पीसी फाउंडेशन ने गिर नस्ल के गोबर से तैयार कराई प्रतिमाएं
खरगोन में गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार को गणेश स्थापना के साथ होगी। मिट्टी के गणेश के अलावा इसबार 1000 घरों में ईको फ्रेंडली गोबर गणेश विराजेंगे।
प्रो. पीसी महाजन फाउंडेशन खरगोन ने गिर नस्ल की गाय के गोबर व प्राकृतिक रंगों से तैयार इको फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार कराकर बंटवाई गई है।
अभियान प्रभारी दाऊलाल महाजन ने बताया गोकुलग्राम डाबरिया में मूर्तिकार राजेंद्र जाट गोबर गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं।
शहर वासियों को गोबर गणेश की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गोबर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसे सीधे या बुकिंग पर गणेश भक्तों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

विसर्जन कर पेड़ में डाल सकते हैं
संचालक सुभाष महाजन ने कहा अगली पीढ़ी को जागरूक कर रहे है। अलग अलग स्कूलों में जाकर गोबर गणेश प्राण प्रतिष्ठा जागरूकता मुहिम भी चला रहे है।
विसर्जित करने के बाद पेड़ के नीचे डालने से खाद का काम करेगी। आगामी वर्षों में प्रतिमाओं के अंदर बीज भी डाले जाएंगे। ताकि पौधा तैयार हो सके।
source : dainikbhaskar
