खरगोन
कभी अपने घर से ही लड़कियों और लड़कों को मैदान पर फुटबॉल खेलते देखने वाली नंदनी। आज अपने सपनो की उड़ान भरने को तैयार है। नंदनी सोलंकी का चयन मप्र की फुटबॉल टीम में हुआ है।
अब नंदनी बालाघाट में खेलो इंडिया के तहत होने वाले मैच में अपना गोल पूरा करेगी। बिना पापा की परवरिश के पली बड़ी नंदनी का यहाँ तक का सफर आसान नहीं है। नंदनी ने बताया कि लड़कियां भी फुटबॉल खेल सकती है और अपने सपने पूरे कर सकती है। खेलो इंडिया हम जैसे छोटे शहरों के खिलाड़ियों के सपनो को पूरा करने जैसा ही।
आज ही नंदनी को टीम में चयन की जानकारी मिली। तब से नंदनी खासी उत्साहित है प्रदेश की मेजबानी में होने वाले खेल आयोजन को लेकर। दिसम्बर में भोपाल में एक ट्रायल हुआ था। जिसके बाद टीम सिलेक्ट हुई है। उसी लिस्ट में नंदनी का नाम शामिल किया गया है। इससे पहले नंदनी असम में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में मैच खेल चुकी है। नंदनी की खेल में शुरुआत खरगोन की टीम सोशल वॉरियर्स से हुई है। नंदनी अपनी इस उपलब्धि में कोच वाहिद खान की बड़ी भूमिका मानती है। कक्षा 11वीं में पढ़ रही नंदनी फुटबॉल में ही अपना भविष्य देखती है।
खेलों इंडिया एक अवसर है माहौल बनेगा
नंदनी का कहना है खेलों इंडिया एक अवसर है हमारे प्रदेश में इतना बड़ा आयोजन होना खिलाड़ियों को गौरवान्वित करेगा। हमारे प्रदेश को मेजबानी मिली है और वो भी हमारे जिले को भी यह अवसर मिला है। नंदनी ने जिले के खिलाड़ियों से कहा कि खेलों इंडिया देखों और सीखों इंडिया का माहौल बनेगा कि बड़े खेलों में कैसे हम पहुँचे और उसके लायक बनें। ऐसे आयोजनों को देखकर ही खिलाड़ियों में जुनून और जज्बा जागता है।
